फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घोषणा के तीन साल बाद ट्रैक पर दौड़ेगी हमसफर

घोषणा के तीन साल बाद ट्रैक पर दौड़ेगी हमसफर

Sun, 01 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
घोषणा के तीन साल बाद ट्रैक पर दौड़ेगी हमसफर
अमरोहा। लखनऊ-मुरादाबाद रूट पर हमसफर एक्सप्रेस को चलाने में रेलवे को तीन साल लग गए। वर्ष 2016 के रेल बजट में घोषित हमसफर एक्सप्रेस कागजों से बाहर निकल आई है। घोषणा के तीन साल बाद तीन जुलाई हमसफर एक्सप्रेस के ट्रैक पर दौड़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में केंद्र सरकार पेश किए गए रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हमसफर और अंत्योदय एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी। दोनों ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरनी थी। वित्तीय वर्ष बीत गया, लेकिन इन ट्रेनों को नहीं चलाया गया। वहीं वर्ष 2017 रेल मंत्री ने यात्री सुविधाओं के साथ आय बढ़ाने के पचास एजेंडों पर काम करने की एक्शन प्लान की घोषणा की। पांच जोड़ी ट्रेनों में कोच संख्या 26 करने, हर ट्रेन में एसी कोच बढ़ाने, तीस ट्रेनें मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें सुपरफास्ट में तब्दील करने का एलान किया, लेकिन वर्ष 2016 रेल बजट में घोषित मुरादाबाद के रास्ते हमसफर और अंत्योदय एक्सप्रेस चलाने पर कोई अमल नहीं किया। अब घोषणा के तीन साल बाद हमसफर एक्सप्रेस लखनऊ-मुरादाबाद ट्रैक पर उतरेगी। तीन जुलाई से ये ट्रेन सियालदाह से जम्मू के बीच चलेगी। हालांकि दूसरे रूटों पर हमसफर एक्सप्रेस चलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सियालदाह-जम्मू के बीच होंगे 11 स्टापेज
अमरोहा। सियालदाह और जम्मू के बीच हमसफर एक्सप्रेस के 11 स्टापेज होंगे। ये ट्रेन सियालदाह से चलकर आसनसोल, धनबाद, गया, मुगलसराय, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना के रास्ते जम्मू तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमसफर पकड़ने को अमरोहा वालों को जाना पड़ेगा मुरादाबाद
अमरोहा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हमसफर एक्सप्रेस का मजा अमरोहा के यात्री मुरादाबाद से ले सकेंगे। ये ट्रेन जम्मू से सुबह 7.25 पर चलकर शाम 6.08 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। जबकि सियालदाह से दोपहर 3.25 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

हमसफर एक्स्प्रेस की ये होंगी विशेषताएं
- हमसफर एक्सप्रेस की हर बर्थ में लैपटॉप एवं मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट होगा
- सीसीटीवी, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली भी लगा होगा
- हर कोच में धुएं को पकड़ने और रोक लगाने वाली प्रणाली होगी
- दिव्यांगजनों के लिए सभी बर्थ पर ब्रेल लिपि में सीट नंबर अंकित होंगे
- आंतरिक साज सज्जा, सीट कवर और पर्दे बेहतर होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed