{"_id":"5b2a93c84f1c1b214d8b774d","slug":"171529517000-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति सदस्यों ने चौथा दिन प्राणायाम के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति सदस्यों ने चौथा दिन प्राणायाम के रूप में मनाया
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समिति सदस्यों ने चौथा दिन प्राणायाम के रूप में मनाया
धामपुर। पतंजली योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर में चौथे दिन योग प्राणायाम व आसनों का अभ्यास कराया गया।
सह जिला प्रभारी शिवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि स्वामी राम देव ने पांच संगठनों की स्थापना की है। प्रत्येक संगठन का उद्देश्य अलग अलग है। प्रथम संगठन पतंजली योग समिति है। जिसका उद्देश्य पूरी मानव जाति को स्वस्थ रखना है। दूसरा भारत स्वाभिमान है जिसका उद्देश्य प्रत्येक मनुष्य को अपनी व अपने राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा करना है। तीसरा संगठन महिला योग समिति है जिसका उद्देश्य नारी समाज को स्वस्थ रखना है। महिलाओं को शिक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर व बराबर का हक दिलाने के लिए महिला संगठन की स्थापना की गई। योग शिक्षक गजराज सिंह द्वारा सभी को योगाभ्यास व आसनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में डा.एके सिंह, डा.आरके सिंह चौहान, डा.ईश्वर चंद्र शर्मा, डा.श्रीराम चौहान, आदर्श सिंह, जितेंद्रपाल सिंह गहलौत, बलकरन सिंह, राम सिंह सुमन, सारंगा आदेश असीम, सुनीता नंदा, कमलेश सिंह, श्रीमति भाटिया रही।