{"_id":"5b09b30c4f1c1b8d6e8b4d38","slug":"171527362316-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राम के नाम व मुसलमानों का भय दिखाकर वोट बटोरती है, केशवदेव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राम के नाम व मुसलमानों का भय दिखाकर वोट बटोरती है, केशवदेव मौर्य
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर/राजा का ताजपुर। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने भाजपा को मायावी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा राम के नाम पर एवं हिंदुओं को मुसलमानों का भय दिखाकर वोट लेती है। भाजपा शासन में दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को शोषण हो रहा है तथा विकास सिर्फ कागजों में हो रहा है। उन्होंने भाजपा को सबक सिखाने के लिए विधानसभा उप चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी नईमुल हसन को जिताने की अपील की।
शनिवार को राजा का ताजपुर में नईमुल हसन के पक्ष में आयोजित महान दल की जनसभा को संबोधित करते हुए केशवदेव मौर्य ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिन का नारा देकर लोगों को गुमराह किया था। चार साल बीतने के बाद भी जनता के अच्छे दिन नहीं आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष से अधिक कार्यकाल में विकास का काम केवल कागजों में हुआ है तथा जनता सच जान चुकी है। उन्होंने भाजपा को सबक सिखाने के लिए नूरपुर विधानसभा उप चुनाव में नईमुल हसन को जिताने की अपील की।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भगवान राम हिंदुओं के आराध्य हैं, लेकिन भाजपा भगवान राम के नाम का इस्तेमाल वोट बटोरने के लिए करती है। भाजपा शासन में प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं तथा किसान का बेटा सीमा पर अपनी जान दे रहा है। कहा कि प्रदेश में कानूून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। फर्जी एनकाउंटर में पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है। भाजपा में दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का अस्तित्व खतरे में हैं। उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। बदम सिंह सैनी की अध्यक्षता एवं जेपी मौर्य के संचालन में आयोजित सभा को एमएलसी शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव, उदयवीर सिंह, विधायक मनोज पारस, नबाव जान, अतुल प्रधान, पूूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, नईमुल हसन, अनिल यादव, नसीब पठान, लीलावती कुशवाह, मदन सैनी, राधा सैनी आदि ने संबोधित किया।