{"_id":"5aee02954f1c1b61098b8221","slug":"171525547669-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मौत
Updated Sun, 06 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। नेशनल हाइवे पर गांव रोशनपुर के पास बुधवार को बाइक और कार की टक्कर में घायल बाइक सवार एक व्यक्ति की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस में परिजनों की तहरीर पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
गांव उमरी निवासी जफर 40 वर्ष अपने साथी क्षेत्र के गांव करौंदा निवासी नवेद के साथ बुधवार की देर शाम बाइक से नगीना से कोतवाली आ रहा था ।जैसे ही वह नेशनल हाईवे स्थित गांव रोशनपुर में स्पीड ब्रेकर पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार चालक ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे पीछे बैठा जफर बाइक से दूर जाकर गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।कार चालक स्वयं घायल जफर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । यहां से उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया ।जफर उर्फ काले की मेरठ में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।