{"_id":"5aee028f4f1c1b60098b86b2","slug":"171525547663-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं : जिलाधिकारी
Updated Sun, 06 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सफलता की इबारत गढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावियों से अपने साथी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर उनकी मदद करने की भी अपील की। डीएम, सीडीओ, बीएसए और कार्यक्रम आयोजकों की ओर से जिला टापर, ब्लाक टापर आदि मेधावियों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को विकास भवन के सभाकक्ष में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई भी शार्ट कट नहीं है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मेधावियों का सम्मान करने से उनमें आत्मबल बढ़ता है। कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार जनपद स्तर पर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुरमाधो के हर्ष कुमार तथा बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिलक जहांगीर की छात्रा कु. दिशाना 92.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टापर बने। जबकि ब्लाक स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में नजीबाबाद ब्लाक के आदर्श व निखिल, अल्हैपुर के मौ. रिहान, किरतपुर के दीपक और प्रिया राजपूत, अफजलगढ़ के अमन और प्राची, जलीलपुर के सेवकराम व सोनी, कोतवाली देहात के दिशांत, अंकुर रानी, हल्दौर से आशु व रिजवाना, मोहम्मदपुर देवमल के सुरन्नुम व शाजिया, आकू के अंकुल व आफरीन, नूरपुर के अतुल व अनिशा ब्लाक टापर रहे। बीएसए महेशचंद की अध्यक्षता तथा अमीर नहटौरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में हल्दौर एबीएसए प्रमोद कुमार शर्मा, नईम अहमद, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।