{"_id":"5ae4c3894f1c1b3c0a8b6f2b","slug":"171524941705-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर की चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद के पूर्व इमाम मौलाना अनवारुल हक द्वारा आयोजित हो रहे जलसे को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में मौलाना अनवारुल हक का एक समर्थक टावर पर चढ़ गया। इसका पता चलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की।
महिला से दुष्कर्म का आरोप लगने पर मौलाना अनवारुल को 2016 में मस्जिद के इमाम के पद से हटा दिया गया था। इस मामले में अनवारुल हक को सबूतों के अभाव में बड़ी कर दिया गया था। अनवारुल हक के समर्थक उनको फिर से मस्जिद का इमाम बनाना चाहते हैं। लेकिन मस्जिद की समिति इसके विरोध में है। मौलाना अनवारुल हक ने प्रशासन से 29 अप्रैल को एक जलसे के आयोजन की अनुमति मांगी थी। बिजनौर में बक्शीवाला रोड पर यह जलसा होना था। पर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इससे क्षुब्ध होकर मोहल्ला बक्शीवाला निवासी अशरफ अपने मोहल्ले में एक टावर पर चढ़ गया। वह जलसे के परमिशन की मांग करने लगा। अनुमति न मिलने पर टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी। सूचना मिलते ही एसडीएम इंदरजीत सिंह व सीओ सिटी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अशरफ के परिजनों की मदद से उसे समझाने की कोशिश कर रही थी।