फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन
किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गन्ना पर्ची में धांधलेबाजी को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और गन्ने की होली जलाई। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम इंद्रजीत सिंह को सौंपा।
गन्ना समिति में किसानों की पंचायत हरी सिंह की अध्यक्षता और कामेंद्र सिंह के संचालन में हुई। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश लांबा ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि किसान लुट रहा है। गन्ना खेतों में खड़ा है। गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। गर्मी बढ़ने से गन्ना सूखने लगा है। किसान को दोहरा नुकसान हो रहा है। पर्ची वितरण में धांधलेबाजी हो रही है। डीसीओ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। प्रशासन किसानों को पर्ची दिलवाए। इसके बाद किसान प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट में किसान धरने पर बैठ गए। एसडीएम इंद्रजीत सिंह किसानों के बीच पहुंचे और डीसीओ ओपी सिंह को वहीं बुलवा लिया। डीसीओ ने कहा कि शासन के आदेश पर दोबारा सर्वे शुरू हो गया है। किसानों का खेतों में खड़ा गन्ना जल्द शुगर मिलों पर डलवाया जाएगा। संगठन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इसमें गन्ना, बिजली, ऋणमाफी समेत 12 मांग शामिल हैं। इस दौरान ठाकर सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, वेदप्रकाश, हरगुलाल सिंह, मलखन सिंह, अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुआवजा नहीं मिलने पर सड़क जोतने की चेतावनी
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की गन्ना समिति में बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि शुगर मिलों ने किसानों का करोड़ों रुपये दबा रखे हैं। किसान को गन्ने का पेमेंट नहीं किया जा रहा है। जिला संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि किसानों के उत्पीड़न के लिए डीसीओ जिम्मेदार हैं। डीसीओ किसानों का उत्पीड़न करके शुगर मिलों को स्पोर्ट कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि रायपुर बेरिसाल में किसानों की जमीन सड़क बनाने के लिए अधिग्रहित की गई थी। मुआवजा नहीं मिला है। यदि 16 अप्रैल तक मुआवजा नहीं दिया जाता है, तो किसान बनी सड़क को उखाड़ फेकेंगे। इस दौरान हुकुम सिंह, सत्यवीर सिंह, कैलाश, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed