{"_id":"5acd0cf84f1c1b193d8b46b8","slug":"171523387640-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुए को दोबारा बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुए को दोबारा बनाने के निर्देश
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआं दोबारा बनवाने के निर्देश
मंडावर। मोहल्ला बाजार में नगर पंचायत द्वारा मस्जिद की जमीन पर स्थित ऐतिहासिक कुएं को पाटकर सड़क बनवाई जा रही है। सोमवार को कुएं को पाटने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया था। इस मामले में यामीन ने रशीद, समीर, रईस व सरफराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गलत तरीके से कुएं को पाटकर सड़क बनाई जा रही थी। उन्होंने इसे गलत बताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। ईओ संदीप कुमार को ऐतिहासिक कुएं का निर्माण फिर से कराने का निर्देश दिया। ईओ ने बताया की नगर पंचायत ने किसी को भी मस्जिद की जमीन पर बने कुएं पर सड़क बनाने का आदेश नहीं दिया है। दोनों पक्षों को बुलाकर कुएं का पुनर्निर्माण कराने के लिए कह दिया है। अगर कोई भी कुएं को पाट कर सड़क निर्माण करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।