{"_id":"5ab29f324f1c1bb6758b6b1d","slug":"171521655602-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेजी नहीं पकड़ रहा है मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेजी नहीं पकड़ रहा है मूल्यांकन कार्य
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी नहीं पकड़ रहा है मूल्यांकन कार्य
बिजनौर। मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर का कापियों के जांचने का काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या बढ़ाने के शिक्षा विभाग के सभी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार जारी है। रिटायर्ड शिक्षक मूल्यांकन कार्य करने को तैयार नहीं हैं। इससे शिक्षा अधिकारियों का तय समय में मूल्यांकन कार्य कराने का सिर दर्द बढ़ रहा है।
जिले के चार मूल्यांकन केंद्र पर 17 मार्च से हाई स्कूल व इंटर का कापियों के जांचने का काम शुरू हुआ है। बोड़ॱर द्वारा चारों केंद्रों पर कापियां जांचने के लिए आवंटित हैं। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य 15 दिन में पूरा करने का समय निर्धारित है। जिले में 50 प्रतिशत अधिक परीक्षक वित्तविहीन विद्यालयों के हैं। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पहले दिन से ही मूल्यांकन कार्य बहिष्कार पर हैं। शिक्षा विभाग परीक्षक बढ़ाने के लिए हाथ पैर मार रहा है। हालांकि परीक्षक बनने के लिए शिक्षक ढूढ़ें नही मिल रहे हैं जो कि शिक्षक कापियां जांचने आ भी रहे हैं। उन्हें कापियां जांचने में कम अपनी नौकरी बचाने की खानापुरी करने में ज्यादा रुचि है। उपनियंत्रक कापियां जांचने में तेजी नही आने से परेशान हैं।
कैसे पूरा होगा मूल्यांकन कार्य?
बिजनौर। मूल्यांकन केंद्रों पर पांच दिन में करीब दो लाख से कापियां जांची गई है। सबसे अधिक 70979 कापियां जीआईसी केंद्र पर जांची गई हैं। आरजेपी केंद्र पर 56508,जीजीआईसी केंद्र पर 58838 तथा डीएवी केंद्र पर 61314 कापियां जांची गई हैं। 10 दिन में छह लाख से अधिक कापियां जांचने के लिए बची है। जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र की उपनियंत्रक राजुल त्यागी के अनुसार केंद्र पर वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति शुरू हो गई है। जीआईसी केंद्र के उपनियंत्रक दिनेश कुमार चौहान ने वैकल्पक परीक्षकों की नियुक्ति कर ली है।
विज्ञापन
मूल्यांकन का बढ़ा समय
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य तय समय में पूरा कराने के लिए मूल्यांकन का समय बढ़ा दिया है। अब मूल्यांकन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे कर दिया है। डीआईओएस के मुताबिक उन्हें कुछ परीक्षकों द्वारा कम कापियां जांचने की शिकायत मिल रही हैं। यह गंभीर मामला है। प्रत्येक परीक्षक को बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार कापियां जांचना जरूरी है। केंद्रों पर नियुक्त पर्यवेक्षकों से इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई होगी।