फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसपी को होता मिला अतिक्रमण तो पुलिस सड़को पर उतरी

एसपी को होता मिला अतिक्रमण तो पुलिस सड़को पर उतरी

Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एसपी को होता मिला अतिक्रमण तो पुलिस सड़को पर उतरी
बारिश के दौरान भी अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने फिर से अतिक्रमण होता पाया तो पुलिस की जमकर खबर ली। पुलिस ने बारिश के दौरान भी अतिक्रमण हटवाया। दुकानों के आगे रखे सामान को ट्रैक्टर ट्राली में भरवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। सदर बाजार में खुद व्यापारी सामान उठाकर भागने लगे।
मंगलवार को एसपी प्रभाकर चौधरी सिविल लाइन से होकर जा रहे थे। उन्होंने जगह- जगह अतिक्रमण होता पाया। वह खुद रास्ते में रुक गए। एसपी ने पुलिस के पेंच कसे। एसपी का निर्देश मिलते ही पुलिस अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़कों पर निकल गई। बारिश की परवाह किए बगैर पुलिस ने शास्त्री चौक से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। दुकानों के आगे रखे सामान को ट्रैक्टर ट्राली में भरवा लिया। दुकानों के आगे खडे़ दुपहिया व चौपहिया वाहनों को पुलिस ने हटवा दिया। लोग खुद अपने वाहनों को हटाने में लगे रहे। पुलिस अतिक्रमण हटवाती हुई मुख्य डाकघर चौराहे पहुंची, तो सदर बाजार में अफरातफरी मच गई। व्यापारी खुद अपना सामान उठाकर भागने लगे। अतिक्रमण हटने से बाजार खाली लगने लगा। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड , जजी चौक व लौटते समय शास्त्री चौक तक अतिक्रमण हटवाया। शहर कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक अतिक्रमण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा, जो अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों का चालान काटा
नूरपुर। शिव मंदिर चौक से रोडवेज बस स्टैंड, बुध बाजार एवं स्योहारा रोड पर फल बिक्रेता अपने ठेले सड़क के किनारे लगाकर फलों की बिक्री करते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति रहती है। वाहन स्वामी चालकों से ठेला थोड़ा हटाने को कहते हैं, तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। आए दिन ठेला लगाने वालों से वाहन स्वामियों की झड़प होना आम बात है। जाम से हलकान नगरवासी काफी दिनों से अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग कर रहे थे। सोमवार को कस्बा इंचार्ज केके मिश्रा ने पुलिस बल के साथ बुधबाजार से धामपुर चौक, शिव मंदिर से रोडवेज बस स्टैंड व स्योहारा रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे। इस दौरान उन्होंने 50 से अधिक ठेले वालों व सड़क किनारे सामान रखने वाले दुकानदारों को चालान थमाए। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। कस्बा इंचार्ज के अनुसार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed