फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उतर प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

उतर प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। गायत्री शक्ति पीठ की ओर से नशामुक्ति एवं निर्मल गंगा जल अभियान को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि जिला कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा ने कहा कि नशा चाहे थोड़ा हो या ज्यादा यह विनाशकारी ही होता है। यह मनुष्य के विवेक को नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने अंदर झांक कर व्यक्ति और चरित्र निर्माण की बात करनी चाहिए। समाज सुधार सबसे बड़ी सेवा है। सभी को मिलकर उत्तर प्रदेश को व्यसन मुक्त बनाना होगा। दीन दुखियों, पीड़ितों की सहायता ही परमात्मा की पूजा है। उन्होंने कहा कि गंगा को हम सबने अपवित्र किया है, उसे साफ करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। शांतिकुंज गायत्री परिवार की जिला संयोजक सुधा राठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। गायत्री परिजन संस्थानों आदि में जाकर व्यसन मुक्त फार्म भरवा रहे हैं। आठ अप्रैल को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक करोड़ हस्ताक्षरों वाला मांगपत्र सौंपा जाएगा। गोष्ठी में संयोजक सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, शशि रानी, राकेश रानी, सोमेश्वरदत्त शर्मा, नरेश सैनी, अमरीश राठी, हुकुम सिंह शास्त्री, प्रदीप भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed