{"_id":"5a3166cc4f1c1b8b688b841c","slug":"171513187020-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों ने शुरू किया प्रदूषण भगाओ-साइकिल चलाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों ने शुरू किया प्रदूषण भगाओ-साइकिल चलाओ अभियान
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । धरती पर बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने ‘प्रदूषण भगाओ-साइकिल चलाओ-धरती बचाओ’ अभियान शुरू किया है। नई पहल में वायु, ध्वनि प्रदूषण रोकने और धन की बचत के लिए साइकिल चलाने के लिए क्षेत्रवासियों को प्रेरित किया जा रहा है। पॉलीथिन और अन्य चीजों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आदर्शनगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेश बल शर्मा, वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल टांक, सेवानिवृत्त शिक्षक यशराम शर्मा, भूतपूर्व सैनिक मुन्ना सिंह ने आदर्शनगर से धरती पर बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों से साइकिल की सवारी की सलाह दी है। प्रदूषण रोकने के लिए समाजसेवियों का फोकस छोटी दूरी के सफर के लिए स्कूटर-बाइक न चलाकर साइकिल का प्रयोग करने पर है। वरिष्ठ नागरिकों ने नई पहल को साइकिल चलाओ, प्रदूषण भगाओ, धरती बचाओ, ढेरों इनाम पाओ उद्घोष के साथ शुरू किए अभियान में प्रोत्साहन के लिए सरकार से साइकिल खरीद में विशेष छूट दिलाने की भी मांग की है। वरिष्ठ नागरिकों ने आदर्शनगर, लालूवाला धनौरा क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने अभियान में करीब 150 लोगों को सहभागी बना लिया है। महेश बल शर्मा, अनिल टांक और यशराम शर्मा का तर्क है कि साइकिल का चलन बढ़ने से वायु, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश के साथ फिजूल खर्च कम होगा । जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा क्षेत्रवासियों से पॉलीथिन का प्रयोग रोकने, कूड़ा करकट कूड़ेदान में डालने, धूम्रपान-मदिरापान सहित व्यसन छोड़ने के प्रति भी नागरिकों को जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी महेश बल शर्मा ने बताया कि जल्द ही अभियान को नगर और अन्य क्षेत्रों में चलाया जाएगा। आदर्शनगर निवासी प्रकाश त्यागी, रमेश चौधरी, मनोज कुमार, मुकेश राजपूत, राजकुमार, अर्जुन वीर, महेंद्र सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों द्वारा शुरू किए गए अभियान में सहभागी बनकर स्वयं भी जनता को प्रदूषण रोकने में सहयोगी बनने की अपील की है।