{"_id":"5a1471504f1c1b6d548be7fa","slug":"171511289168-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में होगा मतदान, बूथ लूटने वालों पर लगेगी रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साए में होगा मतदान, बूथ लूटने वालों पर लगेगी रासुका
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीनों के साए में होगा मतदान
बिजनौर। जिले में निकाय चुनाव संगीनों के साए में होगा। चुनाव में बूथ लूटने की कोशिश करने वालों पर रासुका लगेगा। मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे।
एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक जिले की 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनके अलावा छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स की आ गई हैं। अतिसंवेदनशील शहरों में ड्रोन कैमरों की निगरानी में चुनाव होगा। बाकी जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। बूथ लूटने की कोशिश करने वालों पर रासुका लगेगी। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों को मौके पर ही पुलिस सबक सिखाएगी।
चुनाव में खलल डालने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने लोगों से निडर होकर मतदान करने को कहा। एसपी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर निगरानी के लिए हर बूथ के बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ये घूमकर गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों को चिह्नित करेंगे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।
विज्ञापन
महिला मतदान कार्मिक वेलफेयर सेल गठित
मतदान के दौरान महिला कर्मचारियों के प्रवास, खान-पान की समस्या सुनने के लिए महिला मतदान कार्मिक वेलफेयर सेल का गठन किया गया है। इसमें 22 नवंबर को सुबह छह बजे से दो बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक सहायक श्रमायुक्त वंदना व रात को दस बजे से रात 12 बजे तक जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त वंदना तैनात रहेंगी। इनसे 01342-261171 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।