{"_id":"59f4d2ec4f1c1b74698b831a","slug":"171509217004-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी संपति से होर्डिंग्स प्रचार सामग्री न हटवाए तो होगी एफआईआर:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी संपति से होर्डिंग्स प्रचार सामग्री न हटवाए तो होगी एफआईआर:डीएम
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएम जगतराज ने सभी एसडीएम, ईओ को शहरी क्षेत्र से बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग आदि तमाम प्रकार की राजनीतिक प्रचार सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण करने का कहा है।
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई पके साथ पालन कराया जाएगा और किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। आयोग सभी स्थिति पर अपनी पैनी निगाह रखे हुए हैं। सभी अधिकारी अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से पूरा करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। उन्होंने किसी भी स्थान पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले दोषियों के खिलाफ के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन मदन सिंह ने सभी आरओ एवं एआरओ को निर्देश दिए कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को निर्बाध और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करें। यदि किसी बात में शंका हो या समझ में नहीं आ सकी हो तो तत्काल मास्टर ट्रेनर से उसका समाधान करा लें ताकि समय पर किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सहित सभी आरओ एवं एआरओ मौजूद रहे।
चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई
नगीना। प्रशासन ने आचार संहिता लगते ही शहर में लगे नगर पालिका अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के दावेदारी के बैनरों, होर्डिंग, फ्लैक्स को उतार दिया। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगीना में सुबह दस बजे से नगर पालिका के कर्मचारियों की चार टीमों को चुनाव प्रचार सामग्री हटाने को लगाया गया है। शाम तक सभी नगरपालिका क्षेत्र में लगी प्रसार सामग्री को हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।