फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राज्यपाल रामनाईक ने दानिया जुबैर को गोल्ड मैडल से किया सम्मानित

राज्यपाल रामनाईक ने दानिया जुबैर को गोल्ड मैडल से किया सम्मानित

Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक ने दानिया जुबैर को गोल्ड मैडल से किया सम्मानित
हाशमी कालेज की दानिया जुबैर ने किया विश्वविद्यालय टॉप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्रा दानिया जुबैर ने विश्वविद्यालय टॉप कर अपने परिजनों, कालेज व जनपद का नाम रोशन किया है। वहीं विवि बरेली में आयोजित पंचदश दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा छात्रा दानिया जुबैर को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। बेटी की इस कामयाबी से परिजनों व शिक्षकों में खुशी का माहौल है। दिन भर छात्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा भव्य पंचदश दीक्षांत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रहे राज्यपाल राम नाईक ने विश्वविद्यालय टॉप करने वाली अमरोहा की छात्रा दानिया जुबैर को गोल्ड मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन व आत्मनिर्भर बनाने की। कहा कि छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि दो-चार दिन की नहीं बल्कि पूरे साल की मेहनत का नतीजा है। हमें अपने लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। वहीं भविष्य में कुछ नया करने का भी जज्बा पैदा होता है। उन्होंने छात्रा की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चैयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने दानिया जुबैर को बधाई देते कहा कि बच्चों के दिल में कुछ करने का जज्बा होता है, तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। प्राचार्या डॉ. नौशाबा परवीन ने दानिया जुबैर की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि छात्रा दानिया ने बीएससी होम साइंस में भी 82 प्रतिशत अंक हासिल कर हाशमी गर्ल्स महाविद्यालय टॉप किया था। जबकि हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed