फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर आरोपी किए तलब

कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर आरोपी किए तलब

Fri, 15 Sep 2017 02:28 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर आरोपी किए तलब
बिजनौर। सीजेएम प्रमोद कुमार ने अमर सिंह पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस द्वारा भेजी गई फाइनल रिपोर्ट को निरस्त कर दिया है। जानलेवा हमला के सात आरोपियों को तलब कर लिया है। कोर्ट ने आरोपियों को दस अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अमित कुमार के अनुसार अमर सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया था कि उसकी रवि कुमार से रंजिश चल रही है। 21 जून 2014 को रवि कुमार ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। हमले में घायल उसके पिता की 22 जून 2014 को मौत हो गई। मुकदमा अदालत में विचाराधीन है, जो गवाही में लगा हुआ है। इसमे आरोपी गवाही नहीं होने दे रहे थे। एक अक्तूबर 2015 को जब अमर सिंह अपने भाई टीटूू व चाचा निर्भय सिंह के साथ तारीख पर आया था। शाम को वापस जाते समय रास्ते में विवेक कॉलेज के पास शाम पांच बजे रवि कुमार, राजकुमार, राहुल कुमार, रणवीर, रमेश, विजेंद्र व पुनीत पीछे से आए और टीटू उर्फ चंद्रभान पर हमला कर दिया। गंभीर हालत होने के कारण टीटू को इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से हमसाज होकर कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी। इस मामले में कोर्ट ने अमर सिंह के प्रोटेस्ट को स्वीकार करते हुए पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को निरस्त कर दिया है। सभी आरोपियों को अभियुक्त के रूप में सुनवाई के लिए तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed