फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झालू को जकड़ा रहस्यमयी बुखार ने

झालू को जकड़ा रहस्यमयी बुखार ने

Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
झालू को जकड़ा रहस्यमयी बुखार ने
बिजनौर। कस्बा झालू को बुखार ने जकड़ लिया है। बुखार से एक युवती की मौत हो गई जबकि एक प्राइवेट चिकित्सक समेत कई लोगों इसकी चपेट में है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभी तक ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला झोझियान निवासी अकबर की 18 वर्षीय पुत्री हिना को सोमवार की रात तेज बुखार आया। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। प्राइवेट चिकित्सक डा. जीसीर राय बंगाली, मोहल्ला चौधरियान निवासी माहितोष समेत कई लोग डेंगू से पीड़ित है। जीसीराय बंगाली मेरठ के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। कस्बे का कोई घर ऐसा नहीं, जिसके सदस्य बुखार की चपेट में न हों। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कस्बे में जगह जगह गंदगी है। नालियां भी गंदगी से अटी हुई है। मच्छरों से बचाने के लिए एक दो बार ही दवाई का छिड़काव हुआ है। सीएमओ डा. राकेश मित्तल के मुताबिक उन्हें झालू की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed