फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अस्पतालों में रहेंगी चाकचौबंद व्यवस्थाएं, हाईवे व स्टेट हाईवे पर रहेंगी 14 एंबुलेंस

अस्पतालों में रहेंगी चाकचौबंद व्यवस्थाएं, हाईवे व स्टेट हाईवे पर रहेंगी 14 एंबुलेंस

Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में रहेंगी चाकचौबंद व्यवस्थाएं, हाईवे व स्टेट हाईवे पर रहेंगी 14 एंबुलेंस
कांवड़ यात्रा : स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस खड़ी करने के स्थान चिन्हित कर संबंधित को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उसके द्वारा जहां हाईवे व स्टेट हाईवे किनारे के अस्पतालों में चाक चौबंद व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर हादसों की संभावना को देखते हुए 14 एंबुलेंस को भी यात्रा में लगाया है। इनके खड़े होने के विभाग ने स्थान निर्धारित कर दिए हैं। हर मार्ग पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जहां पुलिस द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं, वहीं सेहत महकमे के अफसरों ने भी संभावित दुर्घटनाओं के अंधेरे में सभी सेवाएं दुरुस्त रखने का फैसला लिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके जैन ने सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 108 व 102 एंबुलेंस को भी सीएमओ ने कांवड़ यात्रा में मुस्तैद किया है।
विज्ञापन

यहां लगाई गई एम्बुलेंस
108 व 102 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर दीपक सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांति से कराने के लिए अलग अलग रूटों पर एंबुलेंस को लगाया है। उनके स्थान भी चिन्हित किए गए हैं। गजरौला व गढ़ के बीच, चौपला चौराहा गजरौला, रजबपुर, पुलिस चौकी जोया, चौधरपुर, धनौरा व गजरौला के मध्य, नौगावां व अमरोहा के मध्य, रेलवे स्टेशन गजरौला/ अमरोहा, नौगावां से धनौरा के मध्य, गजरौला से हसनपुर व रहरा मार्ग पर एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहेगी। एक एएलएस एंबुलेंस अमरोहा में रहेगी। तीन और एंबुलेंस इमरजेंसी सेवाओं के लिए रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed