फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   170 complaints were registered on the Sampoorna Samadhan Diwas, 12 were resolved

Bijnor News: संपूर्ण समाधान दिवस में 170 शिकायत दर्ज, 12 का समाधान

Sun, 22 Feb 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
170 complaints were registered on the Sampoorna Samadhan Diwas, 12 were resolved
धामपुर। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समयबद्ध तरीके से ग्रामीणों की शिकायतों का गुणवत्तापरक निदान किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर 170 लोगों ने अपनी शिकायती दर्ज कराई। इनमें मात्र 12 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर समाधान कराया।
विज्ञापन

गांव हरपुर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने नहर और चकरोड की जमीन पर कब्जा कर रखा है। कई बार प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अवैध कब्जा को हटाने की मांग की है। चतरपुर दल्ली वाला के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां पर भी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

सरकारी सिस्टम शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने शामिल सभी शिकायतों का गुणवत्ता परक समाधान किए जाने के निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कार्यालय, कोर्ट का निरीक्षण किया और लंबित कार्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम स्मृति मिश्रा, तहसीलदार धनराज कुमार, सीओ अभय कुमार पांडे सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed