{"_id":"5e4590db8ebc3ee5cf02fddb","slug":"17-suspects-have-been-investigated-all-found-healthy-bijnor-news-mrt4688236134","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 संदिग्धों की हो चुकी जांच, सभी मिले स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 संदिग्धों की हो चुकी जांच, सभी मिले स्वस्थ
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब तक कोरोना वायरस को लेकर 18 मरीजों की जांच हुई है। अफसरों की मानें तो, इनमें से 17 पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सिर्फ एक को ही कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मानते हुए नमूना जांच के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में भेजा गया है।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट है। अभी तक जिले में एक भी मरीज कोरोना वायरस से पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ विजय कुमार यादव का कहना है कि चीन और अन्य देशों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल में अलग से दस बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अब तक जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से होता है। इसके बाद जुकाम से लेकर श्वांस लेने तक में तकलीफ होती है। कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते हैं। उन्होंने बताया कि इसके संक्रमण से नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ होना, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रांक्योलाईटिस और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सीएमओ ने बताया कि जरा भी परेशानी होने पर तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। साथ ही इसकी सूचना अपने क्षेत्रों के स्वास्थ्य अफसरों को दें। जिससे समय रहते इस पर नियंत्रण रखा जा सके।
----- ये हैं लक्षण
- बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होना।
- सिर भारी होने के साथ तेज दर्द होना।
- गले में खराश, शरीर में तेज दर्द होना।
----- ये बरतें सावधानियां
- खांसते, छींकते समय अपने मुंह एवं नाक पर रुमाल से ढकें।
- मांस और अंडे खाने से बचें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- जिन स्थानों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला वहां की यात्रा न करें।
- सी फूड को पूरी तरह से त्याग दें।
- हो सके तो एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं।
- दिन में कम से कम दस से 12 बार साबुन से हाथ धोएं।