फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   169 corona infected in the district

जिले में मिले 169 कोरोना संक्रमित

Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
169 corona infected in the district
जिले में मिले 169 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कुल 2724 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 169 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी 2748 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
शनिवार को कुल 169 नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 13 हजार 646 पर पहुंच गया है। दस हजार 960 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 88 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 56 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में पता चला है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार अभी 2748 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड-19 की पूरी गाइडलाइन का पालन करें। ऐसा कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फरीदपुर दर्गा को कराया सैनिटाइज
बिजनौर। ग्राम पंचायत फरीदपुर दर्गा में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान विनीता रानी और उनके पति सुशील कुमार ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गांव को सैनिटाइज कराया। ग्राम प्रधान विनीता रानी ने बताया कि गांव को स्वच्छ एवं निरोग रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान उनके साथ लोकेंद्र सिंह, सुनील कुमार, नागेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed