फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फसल जलने पर भी किसानों को मिलता है मुआवजा

फसल जलने पर भी किसानों को मिलता है मुआवजा

Tue, 16 Apr 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
फसल जलने पर भी किसानों को मिलता है मुआवजा
फसल जलने पर किसानों को मिलता है मुआवजा
विज्ञापन

बिजनौर। आग से गेहूं और अन्य अनाज की फसल जलने पर भी किसानों को मुआवजा मिलता है। लेकिन किसानों को इसकी जानकारी ही नहीं है। हर साल गेहूं सहित अन्य फसल जलने के बाद भी किसान मुआवजे के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति मंडी समिति कार्यालय में आवेदन नहीं करते हैं।
खेतों में गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार खड़ी है, इस मौसम में अग्निकांडों की बाढ़ सी आ जाती है। खेतों में खड़ी फसल तक आग की चपेट में आकर खत्म हो जाती है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हो रहा है। गेहूं की फसल जलने पर किसानों को कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। खलिहान अग्नि दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत 2.5 एकड़ से कम भूमि वाले किसान को 15 हजार, 2.5 एकड़ पांच एकड़ तक भूमि वाले किसान को 20 हजार, पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान को 30 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जा सकता है। मुआवजा किसान को उसकी फसल के नुकसान के आधार पर दिया जाता है। अधिक नुकसान होने पर किसान को एक लाख से अधिक का मुआवजा तक दिया जा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को फसल में आग लगने पर 15 दिन के अंदर संबंधित कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र जमा करना होता है। विभाग की योजना में गेहूं, धान, मक्का, बाजरा, मूंग, मसूर, राई आदि अनाज वाली फसलें शामिल हैं। गन्ने को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अग्निकांड से ऐसे करें बचाव
खेतों में कटी फसल को बिजली की तारों के नीचे इकट्ठा न करें। खेत में काम करते समय बीड़ी आदि न पीएं। गेहूं की फसल को दो तीन जगह इकट्ठा करें। बिजनौर कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव नीतीश मलिक के मुताबिक फसल जलने पर भी किसान को मुआवजा मिलता है। किसान संबंधित समिति कार्यालय में योजना के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed