{"_id":"5c5f22e5bdec220a742daf04","slug":"161549738725-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
विज्ञापन
सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय में आयोजित भाकियू की बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसानों के प्रति वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित किसानों की महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। सरकार ने बजट में किसानों को कुछ नहीं दिया है। सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से वादा करने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की। वे किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न मिलने, बिजली की बढ़ी दरों में कटौती न होने, जर्जर विद्युत लाइनों का दुरुस्तीकरण न होने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ न होने आदि समस्याओं से किसान बेहद परेशान हैं। सरकार किसानों की मांगें पूरी कराने के लिए प्रयासरत नहीं है। बैठक में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला मुख्यालय पर होने वाले संगठन की महापंचायत को सफल बनाने के लिए एक टीम गठित की गई। टीम गांव-गांव जाकर किसानों से जिला मुख्यालय पर 14 फरवरी को होने वाली महापंचायत में भारी तादाद में पहुंचने के लिए संपर्क करेंगी। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा सिंह व संचालन मुनिदेव ने किया। बैठक में ठाकुर रामऔतार सिंह, सुनील प्रधान, धर्मेंद्र राणा, देवेंद्र सिंह प्रधान, जितेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, सचिन कुमार, टीकम सिंह, उदयवीर सिंह, जसराम सिंह, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।