फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक्सपायरी दवा मिलने चिकित्सक पर दर्ज होगी रिपोर्ट

एक्सपायरी दवा मिलने चिकित्सक पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
kapil  kumar कपिल kapil
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक्सपायरी दवा मिलने चिकित्सक पर दर्ज होगी रिपोर्ट
एफआईआर
एक्सपायरी दवा मिलने पर चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल एवं अन्य प्राइवेट अस्पतालों में एक्पायरी दवा या इंजेक्शन आदि मिलने पर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसकी जांच के लिए अफसरों द्वारा प्रत्येक माह अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा और आख्या रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

जिला अस्पताल समेत जिले में करीब एक हजार सरकारी और प्राइवेट अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में विभिन्न बीमारी से पीड़ित लोग अपना इलाज कराते हैं। अस्पतालों में एक्सपायरी दवाओं से मरीजों का इलाज न हो इसके लिए कुछ चिकित्सक निजी स्वार्थ के लिए एक्सपायरी दवाओं तक का इस्तेमाल कर देते हैं। इस पर शासन सख्त हो गया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए औषधि प्रशासन आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलों के डीआई को प्रत्येक माह अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों का मानना है कि एक्सपायरी डेट के बाद दवाएं न सिर्फ असरदार नहीं रह जाती हैं बल्कि एक्सपायर दवा खाने के बाद रोगी की जान तक जा सकती है। इसलिए रोगी और चिकित्सक को एक्सपायरी दवाओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि लोगों को दवाओं के माध्यम से लोगों ठीक प्रकार से इलाज मिले। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। डीआई ने बताया कि पहले एक्सपायरी दवाओं को स्टोर करके रख सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed