{"_id":"5c3cd961bdec2273222f7807","slug":"161547491681-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति पिछड़े समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति पिछड़े समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति पिछड़े समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान
धामपुर। सपा की ओर से समाजवादी विकास विजन के तहत कई गांवों सरकड़ा, बक्शनपुर, कलियापुर, बुुआपुर, अजीतपुरदासी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर अति पिछड़े समाज के लोगों को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक किया। इन गांवों में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि इस बार पिछड़े समाज के लोगों को एकता का परिचय देकर लोकसभा के चुनाव में भाजपा का सफाया करना होगा।
प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री ने गांव सरकड़ा में में संपन्न हुई सभा में कहा कि सपा की ओर से सात जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजन के तहत प्रदेश के गांवों में अति पिछड़े समाज के कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सपा के कार्यकाल में हुए विकास और भाजपा के विकास के नाम पर किए जा रहे धोखे के बारे में जनता को बता जागरूक करने का काम किया जा रहा है। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। प्रदेश में जनता त्रस्त है। विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। किसानों को उनके गन्ने का पेमेंट नहीं मिल रहा है। किसान मूल्य पाने को चीनी मिलों की चेन में कूद कर जान देने को विवश हो रहे हैं। सम्मेलन में नसीम राणा, विशाल पाल, बलवीर सिंह, रमेश सैनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, लालबहादुर सिंह, कृष्णपाल सिंह, हाजी कलाम, चेतराम, जयप्रकाश सैनी, दौलत प्रजापति, अमर सिंह प्रजापति, गजेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह, दीपराज सिंह, सूरत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन गौरी पाल ने किया।