{"_id":"5bfedefabdec22415774e81c","slug":"161543429882-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन में अधिग्रहीत भूमि पर मांगा उचित मुआवजा
नजीबाबाद। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने किसानों की फोरलेन में अधिग्रहीत की गई जमीन का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही भूमि को शीघ्र खाली कराने के नोटिस का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन, मोहम्मद जावेद, निसार, फैजान, कल्याणदत्त के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। डीएम अटल कुमार राय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को सौंपा। किसानों ने बताया है कि भागूवाला क्षेत्र के किसानों की हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन में राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण विभाग ने भूमि अधिग्रहीत की है। किसानों को अभी तक भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण विभाग के परियोजना निदेशक ने फैजान, अब्दुल वाहिद, बाबूराम, मोहम्मद असलम, शमशुद्दीन, अब्दुल सत्तार, अब्दुल कादिर, जावेद, सदरूद्दीन को सात दिनों के अंदर अधिग्रहीत भूमि को खाली करने का नोटिस जारी किया है। जो तर्क संगत नहीं है। उन्होंने डीएम ने उचित मुआवजा मिलने तक किसानों से भूमि खाली न कराने की मांग की। इस अवसर पर नौबहार सिंह, जाकिर, फैजान,, शब्बू, यूसुफ, इल्यास, सायरा खातून, साजिद हुसैन आदि मौजूद रहे।