{"_id":"5bf70515bdec224153246f33","slug":"161542915349-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के नेतृत्व में जीतेंगे लोकसभा चुनाव 2019","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के नेतृत्व में जीतेंगे लोकसभा चुनाव 2019
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। समाजवाद पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दर्जनभर कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने ब्लड बैंक में रक्तदान कर वार्डों में मरीजों को फल वितरण किया।
रक्तदान के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर लोकसभा चुनाव 2019 में प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेंगे। उधर, सपा नेता मौलाना तय्यब अली की अगुवाई में सपाइयों ने गुरुवार को ग्राम कनपुरा में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया।