{"_id":"5bccc3adbdec226d0679c51f","slug":"161540146093-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदुर कुटी के सामने भागीरथी के तट पर लगेगा गंगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदुर कुटी के सामने भागीरथी के तट पर लगेगा गंगा मेला
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 नवंबर से लगेगा गंगा मेला
बिजनौर(ब्यूरो)। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार भी गंगा मेला विदुर कुटी के सामने गंगा तट पर लगेगा। जिला पंचायत ने मेले की तैयारी शुरू कर दी है।विदुर कुटी से पौने दो किलोमीटर की दूरी पर इस बार गंगा मेला लगेगा। मेले के लिए गंगा के तट पर रेतीला स्थान चिन्हित कर लिया गया है। दस लाख स्क्वायर फीट में यह मेला लगाया जाता है। मेला 18 नवंबर से 24 नवंबर तक लगेगा। मुख्य स्नान 23 नवंबर को होगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्यामबहादुर शर्मा ने प्रभारी अभियंता कपिल देव के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद मेला लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों अफसरों के मुताबिक एक माह पहले से मेला लगाने की तैयारी की जाती है। मेला विदुर कुटी के सामने लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।