{"_id":"5bae797f867a5570ef4d6348","slug":"161538161023-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन बाइक सवार घायल
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। ग्राम तंगरौला में नूरपुर आ रहे खानपुर बिल्लौंच निवासी प्रशांत की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद उसने दूसरी बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रशांत व उसी के गांव का निशांत तथा दूसरी बाइक पर सवार मोहल्ला हजरतनगर निवासी शाहरुख घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया जहां से प्रशांत की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जैनब फातिमा रही प्रथम
किरतपुर। नारायण दास रस्तोगी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हमारे जीवन में गुरू का महत्व प्रतियोगिता में कक्षा दस की छात्रा जैनब फातिमा ने प्रथम, वर्निका राजपूत ने द्वितीय तथा सादिया जफर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में सामान अंक पाकर खुशी रस्तोगी व आकांक्षा राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैशाली राजपूत ने द्वितीय तथा अमीषा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षक लक्ष्मी देवी, ऊषा भटनागर, मंजू शर्मा रही। प्रधानाचार्य योगेश्वर भटनागर ने सभी विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य विर्निश कुमार ने किया।