{"_id":"5bad2830867a557f624a08e4","slug":"161538074672-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप सेल्समैन ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप सेल्समैन ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। घरेलू विवाद के चलते पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सेल्समैन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर निवासी गोलू चौहान नौगांवा सादात-बिजनौर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। आरोप के मुताबिक बुधवार को गोलू और परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे गोलू आहत हो गया। वह पेट्रोल पंप पर जाने को कहकर घर से निकला था, लेकिन पंप पर न पहुंचकर वह अमरोहा आ गया। जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गोलू ने फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन में परिजन एकत्र होकर अमरोहा पहुंचे और उसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां देर शाम डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।