{"_id":"5b9ff5fc867a557ed62a4fac","slug":"161537209852-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कूकडा इस्लामपुर में खुले में शौच गई महिला को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कूकडा इस्लामपुर में खुले में शौच गई महिला को सांप ने डसा
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूकडा इस्लामपुर में शौच गई महिला को सांप ने काटा
हल्दौर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को शौच मुक्त कराने के प्रशासन के दावे खोखले ही दिखाई दे रहे हैं। गांव कूकड़ा इस्लामपुर में अपने घर पर शौचालय बना नहीं होने पर जंगल में शौच करने गई महिला को सांप ने डस लिया। महिला की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। कुछ ग्रामीणों के घरों पर शौचालय बना नहीं होने पर वह खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। 20 दिन पहले गांव कुम्हारपुरा में हुई घटना से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांवों को शौच मुक्त रखने के लिए घरों में नि:शुल्क शौचालय बनवाने के निर्देंश दिए गए थे। क्षेत्र के गांव कूकड़ा इस्लामपुर में ग्राम प्रधान कौशल सिंह ने 124 शौचालय बनवाए हैं। तमाम लोगों के घर शौचालय बनने से रह गए। इन लोगों को अब भी जंगल में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। गांव में धर्मेशा देवी पत्नी संजय कुमार के घर पर शौचालय नहीं बनवाया गया। परिजनों के अनुसार धर्मेशा सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अकेली जंगल गई थी। शौच के दौरान महिला को सांप ने डस लिया। महिला की चीख सुनकर मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए हल्दौर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। महिला की हालत में सुधार बताया गया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान से कई बार अपने घर पर शौचालय बनवाने की मांग की, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। कुछ ग्रामीणों के घरों पर अभी तक भी शौचालय नहीं बने हैं। ऐसे में कुछ ग्रामीण खुले शौच जाने को मजबूर है। गांव के कुछ लोगों ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने गांव में निष्पक्ष रूप से चयनित पात्रों के घरों पर शौचालय बनवाए हैं। उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। एडीओ पंचायत ब्रजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गर्भवती महिला का पैर फिसलने से गई थी शिशु की जान
हल्दौर। गांव कुम्हारपुरा में करीब 20 दिन पूर्व जंगल में शौच को गई गर्भवती महिला ज्योति पत्नी ह्रदेश कुमार का पैर फिसलकर प्रसव होने से उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। महिला के घर पर ग्राम प्रधान शौचालय नहीं बनवाया था। प्रशासनिक अधिकारी जनपद को शौच मुक्त करने के दावे कर रहे हैं। वहीं खुले में शौच के दौरान महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं जनपद को शौच मुक्त कराने के दावों की पोल खोल रही है। कुम्हारपुरा में प्रशासन ने जांच टीम तो भेजी पर किसी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।