{"_id":"5b78624942c792463e41b0ae","slug":"161534616137-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्घांजलि सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्घांजलि सभाएं
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थाओं में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को युगदृष्टा और लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि की गई। प्रबंधक एसएस शेखावत और प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छात्रा मुस्कान, वेदीता जोशी, गोरा श्री आत्रेय, सुषमा अग्रवाल ने कविता के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। प्रधानाचार्या ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, महान साहित्यकार और मृदुभाषी व्यक्तित्व का धनी बताया।
ग्रीन लाइट पब्लिक स्कूल अभिपुरा में प्रबंधक रवींद्र कुमार, निदेशक रचना सिंह, प्रधानाचार्या गार्गी आर्य की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री को स्टाफ और विद्यार्थियों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्या गार्गी आर्य ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कविता प्रस्तुत की। श्रद्धांजलि सभा में नीतू रानी, पीयूष कुमार, अमर राठी, अली रजा, बंटी राम, रुक्कैया सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। एमडीकेवी की कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर दी अटल जी को श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय परिषद की ओर से कैंडल मार्च निकालकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च में प्रफुल्ल वशिष्ठ, मोनिका यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। युवा पत्रकार मंच की ओर से श्रद्धांजलि सभा में टीएस मलिक, शाही अराफात, अंकित, राजपाल चौहान, सुनील समीर, संदीप शर्मा, मनोज शर्मा ने वाजपेयी को सच्चा राष्ट्रभक्त बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
वहीं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी, महामंत्री जितेंद्र सिंह कक्कड़, जय प्रकाश शर्मा, निशा अग्रवाल, जय प्रकाश जौली, अशोक सविता, राजेंद्र प्रसाद, केपी सिंह, उत्तम रस्तोगी, एलएस विष्ट ने अटल बिहारी वाजपेयी को मौन श्रद्धांजलि दी। वहीं भाजपा, बजरंगदल, हिंदू युवा वाहिनी की ओर से कोतवाली मार्ग पर भाजपा नेता अरविंद सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नानक चंद आढ़ती, ईशम सिंह, कुमुद कुमार, संजय त्यागी, डॉ.रितेष, रामपाल सिन्हा, सुमंत, दीपक कुमार, अभिषेक पंडित, नरेंद्र कुमार, प्रफुल्ल वशिष्ठ, शोभित, हार्दिक अग्रवाल, सचिन, शिवम कश्यप, अमन दीप, गजेंद्र ने अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति का अजात शत्रु, प्रखर वक्ता एवं महान कवि बताया।