{"_id":"5b6b36e54f1c1bb15c8b724c","slug":"161533753061-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद से आई टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बिजनौर। स्वच्छ भारत मिशन, एक कदम स्वच्छता की ओर को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से मुरादाबाद से आई मंडलीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। कायाकल्प योजना के अंतर्गत टीम ने इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, वार्डों आदि का निरीक्षण कर संतोष जताया। साथ ही जिला अस्पताल के स्टाफ वार्डों में गुणात्मक सुधार करने के निर्देश दिए।
भारत सरकार की मंशा है कि वर्ष 2019 तक देश के छोटे से छोटे गांव से लेकर बड़े-बड़े शहरों तक में स्वच्छता की चमक दिखाई देनी चाहिए। प्रत्येक घर, मंदिर, अस्पताल, रेलवे एवं बस स्टेशन आदि स्थानों पर पूर्णत: स्वच्छता दिखे। इसी को ध्यान में रखते हुए कायाकल्प योजना के मुरादाबाद मंडलीय सलाहकार प्रशांत श्रीवास्तव अपनी टीम के सदस्यों जिला सलाहकार आकृति उपाध्याय आदि के साथ जिला अस्पताल में पहुंचे। वहां पर इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, वार्डों, चिकित्सक कक्ष, सीएमएस कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस पर टीम ने संतोष जाते हुए वार्डों में थोड़ा और सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम के सदस्य वापस मुरादाबाद लौट गए। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार, चीफ फार्मेसिस्ट एसके अमोली, आनंद कुमार, जेडी सकलानी, तिलकराम आदि मौजूद रहे।