{"_id":"5b6b36c44f1c1ba13e8b5c84","slug":"161533753028-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार से मिलाए दो बिछड़े बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार से मिलाए दो बिछड़े बच्चे
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार से मिलाए दो बिछड़े बच्चे
बिजनौर। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति बिजनौर ने परिवार से बिछड़े दो बच्चों को फिर से मिला दिया है। दोनों बच्चों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
समिति की सदस्य मजिस्ट्रेट कोकब अख्तर व ओमप्रकाश वर्मा के अनुसार सात अगस्त 2017 को एक मंदबुद्धि बच्चा चंडीगढ़ में घूमता मिला था। बच्चे को बाल सुधार गृह में भर्ती कराया गया था। बच्चे की काफी काउंसिलिंग करने पर पता चला कि वह बिजनौर का रहने वाला है। बाल देखरेख गृह के प्रभारी ने इसके बारे में कोकब अख्तर को बताया। उन्होंने जांच की तो पता चला कि बच्चा मंडावर क्षेत्र के गांव मुहद्दीपुर का निकला। पता चला कि बच्चे का पिता चंडीगढ़ में काम करता है। वह अपने पिता के पास से गुम हो गया था। समिति के प्रयास से मंदबुद्धि बच्चे राजू को परिजनों को सौंपा गया। 13 वर्षीय आजाद पुत्र करीमुद्दीन निवासी सहसपुर अपने किसी रिश्तेदार के साथ कोच्चम केरल गया था।