{"_id":"5b5235c84f1c1b572f8b5aea","slug":"161532114376-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल मांगा
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने भाकियू भानू के बैनर तले कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के हितों के लिए अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
किसान सेंट मेरी चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि किसान आयोग के गठन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मांग की थी। तब से अब तक तमाम आयोग का गठन कर दिया गया, लेकिन किसान आयोग का गठन आज तक नहीं किया गया है। किसान अपना खून पसीना बहाकर फसल पैदा करता है और बाजार में ले जाता है। मगर, उसे फसलों का इतना भी भुगतान नहीं मिलता कि उसके घर में खुशहाली आ जाए। प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल की कीमत खुद निर्धारित करने का अधिकार मिलना चाहिए। करीब साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को दिया गया। ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने, बकाया गन्ना भुगतान दो दिन के अंदर ब्याज सहित करने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, 60 साल से अधिक आयु के किसानों व मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, जंगली जानवरों द्वारा फसल नष्ट होने पर मुआवजा देने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह, वीरेंद्र सैनी, पदम सिंह, अर्पण चौधरी, हरेंद्र प्रधान, बाबूराम यादव, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।