{"_id":"5b3bcde84f1c1b8a288b4720","slug":"161530645992-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में हुए रोचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में हुए रोचक मुकाबले
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद। राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में सातवें दिन कुश्ती के रोचक मुकाबले आयोजित किए गए। एक सप्ताह से चल रही कुश्ती के मुकाबले देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से कुश्ती प्रेमी पहुंच रहे हैं।
बुलंदशहर के पहलवान अकबर के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में देहरादून के पहलवान ओमपुरी और अयोध्या के पहलवान बाबा हरिओम दास के बीच मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा। रोचक मुकाबले में दोनों के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। उधर लखनऊ के पहलवान राधा कृष्ण को सरसावा के पहलवान नवाब ने पराजित किया। नेपाल के पहलवान बसंत थापा ने गंगा नगर से आए पहलवान हलचल को हराकर अपना मुकाबला जीता। यमुनानगर के पहलवान शमशेर सिंह ने सरसावा के पहलवान नवाब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित किया।
कुश्ती प्रेमियों ने आयोजकों से शमशेर सिंह और नवाब के बीच नुमाइशी मुकाबला कराने की मांग की। नुमाइशी मुकाबले में कुश्ती प्रेमियों ने दोनों के बीच बराबर रही कुश्ती का लुत्फ उठाया।