{"_id":"5b240c574f1c1b53268b640e","slug":"161529089111-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में कराया गया डा. नरेंद्र ने योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में कराया गया डा. नरेंद्र ने योगाभ्यास
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में कराया गया योगाभ्यास
बिजनौर । आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहायक संगठन इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जिला कारागार में आयोजित शिविर में जेल अधीक्षक और अन्य साधकों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया।
शुक्रवार को जिला कारागार में संगठन के जिला कोआर्डिनेटर डा. नरेंद्र सिंह ने जेल अधीक्षक आकाश शर्मा समेत कई साधकों को योगाभ्यास कराकर प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। डा. नरेंद्र ने कहा कि दैनिक योग व्यक्ति को करीब-करीब सभी बीमारियों से दूर रखता है। साथ ही योग करने वाला दिनभर उर्जावान बना रहता है। योग जीवन में आने वाले नकारात्मक विचारों को आने से रोकता है तो वहीं योग के विभिन्न माध्यम आदमी को जीने की सही राह दिखाते हैं। जेल अधीक्षक आकाश शर्मा ने भजन सुनाकर वातावरण को धर्ममय बना दिया। साथ ही जेल अधीक्षक ने प्रतिदिन कारागार में ही शिविर चलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर वैद्य अजय गर्ग, पंडित विनोद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।