{"_id":"5b0722c44f1c1bf56e8b47db","slug":"161527194308-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रा साउंड सेंटर बंद कराने पहुंची टीम को देखकर झोलाछापों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रा साउंड सेंटर बंद कराने पहुंची टीम को देखकर झोलाछापों में मचा हड़कंप
Updated Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को बंद कराने पहुंची प्रशासन की टीम को देखकर नौगावां सादात में झोलाछाप में हड़कंप मच गया। तहसील के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को अवैध तरीके से संचालन की शिकायत पर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच माह पहले सील कर दिया था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिकारियों के साथ अल्ट्रासाउंड केंद्र की फिर से जांच करने गई थी। जबकि टीम को मौके पर अल्ट्रासाउंड केंद्र सील मिला। इस दौरान तहसील में अवैध तरीके से दुकानें खोलकर और बाहर से बड़ी-बड़ी डिग्रियां लिखकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप में हड़कंप मच गया। टीम को देखकर झोलाछाप दुकानों को छोड़कर भाग खड़े हुए। इस वजह से वहां काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। मालूम हो कि अवैध रूप रूप से संचालित किए जा रहे सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को आठ दिन के भीतर बंद करने के सरकार ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत टीम गुरुवार को नौगावां सादात पहुंची थी। टीम में एसडीएम संजय कुमार के अलावा डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश खत्री सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।