{"_id":"5acbb7024f1c1be66b8b4a54","slug":"161523300098-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सिकंदरपुर में शांति कायम हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सिकंदरपुर में शांति कायम हुई
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव सिकंदरपुर में सोमवार को शांति रही। आभास संघ के लोग एसपी से मिले व आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है।
गांव सिकंदरपुर में दो दिन पहले जाट व दलितों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दलितों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी रविंद्र को दबोच लिया था। गांव में दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गई थीं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई थी। रविवार को जाटों ने अपने मकानों पर पलायन करने के लिए मकान व जमीन बेचने का पत्र चस्पा कर दिया था। सोमवार को गांव में शांति रही। दोनों पक्षों के लोग अपने खेमों के साथ नजर आए। आभास संघ के लोग एसपी से मिले और नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक गांव में पूरी तरह शांति है। दोनों पक्षों के लोगों को समझाया जा रहा है।