{"_id":"5a5906764f1c1bee408b47b0","slug":"161515783798-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी एकेडमी में निखरेंगी जिले की प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी एकेडमी में निखरेंगी जिले की प्रतिभाएं
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी एकेडमी में निखरेंगी जिले की प्रतिभाएं
बिजनौर
कबड्डी में युवाओं को तराशने के लिए अब केवल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के ही भरोसे नहीं रहना होगा। युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिले में कबड्डी एकेडमी खोली जाएंगी। युवाओं को यहां पर नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाओं को तराशेंगे।
जिले में राहुल चौधरी व रोहित चौधरी के प्रो कबड्डी लीग में शानदार खेल दिखाने के बाद फिर से कबड्डी का जुनून युवाओं के सिर पर चढ़कर बोलने लगा है। लेकिन युवाओं को कबड्डी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। कबड्डी सीखने का सबसे उत्तम स्थान नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम ही है, लेकिन दूर दराज के खिलाड़ी वहां आ नहीं सकते। इसके अलावा गांवों में कबड्डी की संजीवनी पद्धति को अपनाने के बजाए आज भी पुरानी अमर पद्धति पर ही प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। युवाओं को कबड्डी से जोड़ने के साथ ही उनको तराशने के लिए अब जिला कबड्डी संघ ने पहल की है। संघ ने जिले में कबड्डी एकेडमी खोलने का निर्णय लिया है। यहां पर खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कई जगह पर स्कूलों में भी ये एकेडमी खोली जाएंगी। जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी यहां पर युवाओं को प्रशिक्षण देंगे।
जिला कबड्डी संघ सचिव खड़ग सिंह के मुताबिक कबड्डी में युवाओं का रुझान फिर से बढ़ा है। अब युवाओं को बस थोड़ा प्रोत्साहन देने व तराशने की जरूरत है। सही प्रशिक्षण मिलने पर खिलाड़ी पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे। कुछ गांवों व स्कूलों में शीघ्र ही एकेडमी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।