{"_id":"5a4e71354f1c1b0a788b69ee","slug":"161515090229-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरन भरी ठंड से जन जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरन भरी ठंड से जन जीवन प्रभावित
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत से ठिठुरे लोग, जनजीवन प्रभावित
नजीबाबाद। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से जन जीवन प्रभावित है। बृहस्पतिवार को नजीबाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम होने से ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है।नव वर्ष की पूर्व संध्या से अचानक मौसम में बदलाव आया। जीआईसी की मौसम वेदशाला प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम होने से दिन भर ठिठुरन बनी रही। हालांकि प्रशासन ने कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश 6 जनवरी 2018 तक घोषित किया है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का अवकाश न होने से विद्यार्थियों को दूर दराज के क्षेत्रों से शीत और घने कोहरे के बीच स्कूल का आवागमन करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का शीत अवकाश घोषित करने की मांग की है।