{"_id":"5a492d234f1c1b502b8b791a","slug":"161514745123-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पैसा लेने पर कई थाना प्रभारियों को हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पैसा लेने पर कई थाना प्रभारियों को हड़काया
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
बिजनौर।एसपी प्रभाकर चौधरी ने थानों में रिश्वतखोरी बंद नहीं होने पर कई थाना प्रभारियों की जमकर क्लास ली। कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार रात पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी मेें एसपी का पारा गरम रहा। उन्होंने सबसे पहले कोतवाली देहात के थाना प्रभारी अजय सिंह की खबर ली। उन्होंने कहा कि उनके थाने में पैसा लेने की खूब शिकायतें मिल रही हैं। कोई मामला पकड़ में आया तो वह किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। ऐसा करने वाले खुद सुधर जाएं। हल्दौर के प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ भी पैसा लेने और लोगों से बदसलूकी करने पर घिर गए। उन्हें भी खूब खरी खोटी सुनाई गई। बढ़ापुर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा की भी जमकर क्लास ली। उन्हें सुधरने की हिदायत दी गई। कहा कि उनके थाने में जो हो रहा है वह तुरंत बंद हो जाना चाहिए। गलत काम कोई बर्दाश्त नहीं होगा। नजीबाबाद के प्रभारी निरीक्षक की भी एक मामले में खबर ली। एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य के न पकड़े जाने पर स्योहारा एसओ को भी हड़काया। धामपुर के प्रभारी निरीक्षक की भी खूब क्लास ली। एसपी ने पुलिस से अच्छा कार्य करने, वांछितों को दबोचने, भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, अपराधियों की धरपकड़ करने को कहा।