{"_id":"5a47d4014f1c1b156b8bf34d","slug":"161514656769-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर का नक्शा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर का नक्शा गायब
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव मोहनपुर की जमीन का नक्शा तहसील प्रशासन के पास से गायब हो गया है। गायब होने वाले नक्शे के आधार पर गांव वालों के कब्जे वाली 154 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त होने की कार्रवाई होनी थी। वन विभाग इस संबंध में शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर रहा है।
गांव रामपुर ठकरा व मोहनपुर में वन विभाग की हजारों बीघा जमीन पर गांव वालों ने कब्जा कर रखा है। सेंचुरी एरिया में शामिल इस क्षेत्र में खेती होती है और मकान भी बने हैं। मोहनपुर में विभाग की 154 हेक्टेयर जमीन पर गांव वालों का कब्जा है। वन विभाग इस कब्जे को हटवाने का प्रयास कर रहा है। तहसील विभाग की खसरा खतौनी में भी यह जमीन वन विभाग की संपत्ति में दर्ज है। गांवों के नक्शे वन विभाग व तहसील प्रशासन के पास होते हैं। इन नक्शों के आधार पर ही सीमाओं, संपत्ति के मालिकाना हक के बारे में पता चला है। वन विभाग के पास अपने विभाग संबंधी धारा 20 का नक्शा उपलब्ध है। जबकि तहसील प्रशासन से गांव का नक्शा गायब हो गया है। जब तक तहसील प्रशासन का नक्शा नहीं मिलेगा, गांव को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से नहीं हो पाएगी। तहसील प्रशासन के पास से गांव का नक्शा गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है।
जिला वन अधिकारी डा.एम सेम्मारन के मुताबिक तहसील प्रशासन से गांव मोहनपुर का नक्शा गायब होने के बारे में पता चला है। इसके संबंध में शासन को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार को विधान सभा नहटौर व बिजनौर के सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान सुबह दस बजे से पांच बजे तक चलेगा। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक बूथों पर नए वोट बनाने, काटने, स्थानांतरित करने का कार्य होगा।