फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   व्यक्ति की बुखार से मौत 16-58-25

व्यक्ति की बुखार से मौत 16-58-25

Sun, 12 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति की बुखार से मौत 16-58-25
अफजलगढ़/ भूतपुरी। गांव शेरगढ़ में युवक की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि गांव शेरगढ़ निवासी छोटे सिंह पुत्र सावन सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। युवक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उसका पति चार दिन से बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार को अचानक तबीयत और बिगड़ गई। परिवार के लोग पति का उपचार कराने को गांव सुरजननगर के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर उसे कोई लाभ नहीं पहुंचा। इस पर हालत नाजुक देख परिजन छोटे सिंह को जसपुर के एक अस्पताल में उपचार को ले गए, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में अभी भी कई लोग बुखार से ग्रसित हैं, पर शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कोई भी नहीं आया। उधर, पीएचसी के प्रभारी का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जांच कर बीमार लोगों का उपचार कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed