{"_id":"5973a3044f1c1b412b8b46ea","slug":"161500750596-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
बिजनौर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली देहात के गांव खेड़ा निवासी राजपाल (26) ससुर को साइकिल से शुक्रवार रात पड़ोस के गांव गंगोड़ा छोडने गया था। वहां से वह पैदल गांव लौट रहा था। गांव के पास ही वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार, राजपाल मजदूरी करता था। पत्नी चंदा देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।