{"_id":"596e56554f1c1ba93d8b480e","slug":"161500403285-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने इंटर कालेज की दीवार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने इंटर कालेज की दीवार तोड़ी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथियों ने इंटर कालेज की दीवार तोड़ी
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों ने इंटर कालेज परिसर में प्रवेश कर चारदीवारी को नुकसान पहुंचाया है। इंटर कालेज के प्रबंधक प्रीतम सिंह रौतेला ने वन विभाग के एसडीओ को पत्र लिखकर दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है। कालागढ़ स्थित इंटर कालेज परिसर में हाथियों का एक दल सोमवार की रात को घुस गया। हाथियों को चौकीदार भगाने में कामयाब नहीं हो पाया। हाथी मैदान में उत्पात मचाने लगे। हाथियों ने चारदीवारी को निशाना बनाकर उसे तोड़ डाला। उसे तोड़कर हाथी सूखास्रोत के रास्ते जंगल में चले गए।
उधर, कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने कालागढ़ की हाथीशाला का निरीक्षण कर हाथियों के रखरखाव की जानकारी हासिल की। उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि हाथी पहले से अधिक स्वस्थ है। साथ ही अधिकारियों को हाथियों से गश्त करने के निर्देश भी जारी किए गए। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा, अमित वर्मा ने कालागढ़, झिरना और ढेला के अधिकारियों से वनों में आप्रेशन मानसून की गश्त की जानकारी ली।