{"_id":"595fd7cd4f1c1b61268b463b","slug":"161499453389-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों को नहीं परोसने दिया जाएगा खराब खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों को नहीं परोसने दिया जाएगा खराब खाना
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। दो सप्ताह चलने वाले श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रों में टीम बनाकर होटल, ढाबे व भंडारों पर चेकिंग अभियान चलाएंगे। साथ की जागरूकता पंफलेट बांटकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
दस जुलाई से 21 जुलाई तक श्रावण मास की कांवड़ यात्रा चलेगी। मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि शिवभक्तों को किसी भी हालत में खराब व बासी खाना नहीं परोसने दिया जाएगा। इसके लिए सात टीम तैयार की गई है, यह टीम पूरी कांवड़ यात्रा पर नजर रखेगी। सभी होटल व ढाबे संचालकों को मूल्य सूची रखनी होगी। होटल, ढाबे व भंडारों में हरा व नीले रंग का कूड़ेदान भी रखना होगा। किसी को भी छपे हुए कागज पर खाद्य पदार्थ नहीं बेचने दिया जाएगा। चेकिंग अभियान के साथ जागरूकता के लिए शिवभक्तों व अन्य लोगों को पंफलेट बांटी दी जाएगी।