{"_id":"59457f624f1c1b8e7d8b46b7","slug":"161497726818-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाहेड़ी बिजली से जोडा गया चांदपुर तहसील को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाहेड़ी बिजली से जोडा गया चांदपुर तहसील को
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ा गया चांदपुर
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
इंजीनियरों को स्वाहेड़ी बिजलीघर से बिजनौर व चांदपुर तहसीलों को विद्युत सप्लाई शुरू करने में कामयाबी मिल गई है। शनिवार देर शाम चांदपुर तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। इसके बाद नहटौर बिजलीघर का लोड 226 एमवीए कम हो गया है। इससे नहटौर के उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है।
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा के अनुसार, बीएचईएल के इंजीनियरों की टीम स्वाहेड़ी बिजलीघर पर विद्युत लोड डालने की कोशिशों में लगी थी। तीन दिन पहले बिजनौर तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोडकर सप्लाई शुरू कर दी गई थी। शनिवार दोपहर 12 बजे चांदपुर तहसील की विद्युत लाइनों के ऊर्जीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया। इंजीनियरों को चांदपुर तहसील का लोड डालने के लिए कोड प्राप्त करने में करीब छह घंटे लगे। शाम छह बजकर 35 मिनट पर स्वाहेड़ी बिजलीघर से चांदपुर तहसील को सप्लाई शुरू कर दी गई।
इसके बाद नहटौर बिजलीघर से बिजनौर व चांदपुर तहसीलों का 226 एमवीए लोड कम हो गया है। नहटौर बिजलीघर का लोड अब 752 एमवीए रह गया है। नजीबाबाद तहसील का 100 एमवीए का लोड हटने के बाद नहटौर बिजलीघर को अतिरिक्त लोड से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील को जोड़ने में लगेगा समय
नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ने में अभी और वक्त लग सकता है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा के अनुसार, स्वाहेड़ी बिजलीघर पर 200-200 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे हैं। पहले 200 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बिजनौर व चांदपुर तहसील को जोड़ दिया गया है। नजीबाबाद तहसील की विद्युत लाइन ऊर्जीकृत कर दी गई है। दूसरे 200 एमवीए के ट्रांसफार्म के चार्ज होने के बाद उस पर नजीबाबाद तहसील का लोड डाला जाएगा। इस प्रक्रिया में कुछ समय और लगेगा।
ऊर्जा मंत्री करेंगे लोकार्पण
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का 21 जून को जिले का दौरा प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, ऊर्जा मंत्री ने स्वाहेड़ी बिजलीघर को शुरू कराने में खासी दिलचस्पी ली है। प्रभारी मंत्री 21 जून को स्वाहेड़ी बिजलीघर का विधिवत लोकार्पण करेंगे।