फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   160 youth got employment in employment fair

रोजगार मेले में 160 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 24 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
160 youth got employment in employment fair
रोजगार मेले में 160 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन

बिजनौर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 160 युवाओं को रोजगार मिला। रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी कमल किशोर ने फीता काटकर किया। मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स, रॉकमैन स्क्लि डवलपमेंट, पुखराज हैल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, जेनेवा क्रॉप साइंस लिमिटेड, लार्सन एंड टूब्रो कंस्ट्रक्शन, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड, रॉकमैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा रोजगार मेले में हिस्सा लिया गया। बेरोजगार युवक और युवतियों ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। कमल किशार ने बताया कि सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेमी स्किल, हेल्पर, ट्रेनर आदि पदों पर 160 युवाओं को रोजगार दिया गया। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी अपनी योग्यता व रुचि के अनुसार अधिष्ठान चुनकर उसमें रोजगार प्राप्त करें। इस दौरान राकेश शर्मा, उपेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, कपिल कुमार, अभिसार गुप्ता, जीवन, आशा देवी, एकता गौड़, आलोक शर्मा, जोगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में सेवा योजन कार्यालय पर रोजगार मेले में आए युवाओं को संबोधित प्रभारी जिला सेवा योजन अधि?

बिजनौर में सेवा योजन कार्यालय पर रोजगार मेले में आए युवाओं को संबोधित प्रभारी जिला सेवा योजन अधि?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed