फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   16 mm of rain in the district, Badra dominated the whole day

Bijnor News: जिले में 16 एमएम बरसा पानी, दिनभर छाए रहे बदरा

Mon, 01 May 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
16 mm of rain in the district, Badra dominated the whole day
- तीन मई तक बारिश होेने की संभावना, 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। जिलेभर में रविवार को सवेरे चार बजे हुई बारिश से लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा। बिजनौर में रविवार को 16 एमएम वर्षा दर्ज हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से मौसम पूरी तरह से बदल गया। वहीं बारिश का असर फसल पर भी पड़ा है।

बिजनौर में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी देर शाम जमकर बारिश हुई थी। इसके बाद शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे से हवा चलनी शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे हवा की रफ्तार तेज हो गई। आसमान में बिजली की तेज गर्जना हुई। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी होने लगी। मगर रविवार सवेरे चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने लगी। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी होकर ही रह गई। बारिश पड़ने से मौसम का भी मिजाज बदल गया।
विज्ञापन

दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। दिन में दो बार हल्की धूप निकली। मगर कुछ देर में ही सूर्य देवता बादलों की ओट में जा छिपे। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तीन मई तक बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गन्ना बुआई में होगी देरी : अवधेश मिश्रा
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा का कहना है कि बारिश होने से गेहूं की थ्रेसिंग में दिक्कत है। गन्ना बुवाई देरी से होगी। क्योंकि किसानों ने पहले ही गन्ना बुआई के लिए खेतों में पानी भर दिया था। अब बारिश पड़ने से खेत देरी से सूखेगा। हालांकि बारिश से कोई और नुकसान नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed